News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब ) कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुआं की 45वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. अशोक कुमार पांडा ने की। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डा. विनोद कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अपनी विशेष गुणवत्ता के लिए मशहूर सिरमौर की सौंठ का हाटी सौंठ के नाम से भारत सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा जारी किया गया, जिसे कुंदन सिंह शास्त्री और रामभज चौहान ने प्राप्त किया और गिरिपार के अदरक उगाने और सौंठ बनाने वाले किसानों की मांग को पूरा करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए समस्त हाटी किसान समुदाय की तरफ से आभार प्रकट किया।
