Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 8, 2025

विश्व पटल पर देश का डंका बजाने वाला सशक्त पीएम मोदी फिर से चाहिए: रश्मि सूद/ भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रश्मि सूद ने भरा खूब जोश। गिरिपार के राजपुर में पांवटा महिला मोर्चा की बैठक में चुनावी समर में मोर्चा संभालने को किसी कमर।

न्यूज़ पोर्टल्स :सबकी खबर

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब के महिला मोर्चा का राजपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया। मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रश्मि सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। सर्वप्रथम सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित व वन्दे मातरम् से प्रारम्भ हुआ।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूद ने कहा कि देश में एक पुरजोर आवाज उठ चुकी है। की, पूरे विश्व भर में देश का डंका बजाने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी को पुन: देश के प्रधानमन्त्री बनाया जाए। इसके लिये नारी व युवा शक्ति ज़्यादा से ज़्यादा मेहनत कर रही है। कार्यकर्ता सजग होकर, भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान करवाने को कमर कस ले।


विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी करारा प्रहार करते हुये देश विरोधी बताया। विधायक ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की महिलाओं के उथान की संचालित योजनायें बताई। कहा की सरकार ने महिलाओं को खूब सम्मान दिया हैं। उन्होंने नारी शक्ति का नारा बुलन्द करते हुये प्रत्याशी सुरेश कश्यप को पांवटा विस से भारी मतों से जीत दिला कर मोदी सरकार के हाथ मज़बूत करने का कार्यकर्ता संकल्प लें। महिला कार्यकर्ताओं से अपील की घर-२ जाकर अपील करें। अपने -२ बूथ से  राजपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल महिला मोर्चा सम्मेलन में सैंकड़ो महिलाओं ने लिया भाग। इतनी मेहनत करें कि कांग्रेस प्रत्याशी की ज़मानत ज़ब्त हो सकें।

पांवटा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा व महासचिव शिवानी शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ व नीतियां जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। मिशन रिपीट का लक्ष्य महिला शक्ति को सौंपा। महासचिव ने लोगो ने किए वादों को याद रखने व पूरा करवाने का आग्रह भी विधायक से किया। जिससे जनता के बीच क्षेत्र में हक़ से कार्यकर्ता जा सकें |

इस अवसर पर पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, कृष्णा धीमान, निंद्रा देवी, तारो देवी, शिक्षा रानी, कमलजीत कौर, सुरजीत कौर, सीमा चौधरी, सुरेखा चौधरी, कृष्णा चौधरी, शिवानी भंडारी, रमेश तोमर, नवीन शर्मा, कमल चौधरी, विद्या देवी, जितेंद्र , शमशाद अली, मोहन सहोता, कल्याण सिंह, प्रेमलता, सरोज बाला, सुदेश चौधरी,आबिदा बेगम, ममता, सपना गोयल, सुरेश सैनी, सुरेश कुमार, कमल तोमर, सुनील परमार, सुमेर चंद व चरणजीत सिंह व राजेश मौजूद रहे।

Read Previous

रामपुरघाट संपर्क मार्ग खस्ताहाल, ऊपर से वाहनों की तेज रफ्तार से चलना भी मुश्किल/ उधमी, शैक्षणिक संस्थान संचालक बोले सड़क की हालत सुधरों व स्पीड ब्रेकर लगाओ।

Read Next

शिलाई महाविधालय में वार्षिक परितोषिक विरतण समारोह आयोजित | वैभव व् मनीषा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्र व् छात्रा पुरस्कार से नवाजा गया ।

Most Popular

error: Content is protected !!