News portals-सबकी खबर (राजगढ़)
राजगढ़ क्षेत्र में इस वर्ष एक महीने के अंतराल में आगजनी के नौ मामले प्रकाश में आए हैं, जिसमें करीब 118 हेक्टेयर वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। परंतु बीते दिनों बारिश होने से वनों में धधकती आग शांत हो गई थी जिससे वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है। बता दें राजगढ़ क्षेत्र के पबियाना, सूरधार, राणाघाट, पझौता व रासूमांदर घाटी में जंगल धू-धू कर जल रहे थे। वन विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर निजी संपत्ति को बचा लिया गया। फायर सीजन आगामी 15 जुलाई तक कायम है जिससे निपटने के लिए विभाग सजग है।
बता दें कि राजगढ़ वन मंडल में कुल 21414 हेक्टेयर वन क्षेत्र है जिसमें देवदार, बान, मोहरू के अलावा चीड़ के सबसे ज्यादा जंगल हैं। जिसके संरक्षण के लिए मंडल को चार परिक्षेत्र में बांटा गया है। लिहाजा वन विभाग द्वारा वनों को आग से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
वन अधिकारियों के नेतृत्व में टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। वन संपदा को आग से बचाया नहीं जा सका। वन मंडल कार्यालय राजगढ़ के अधिकारी ने बताया कि किसान अपने खेतों में आग लगाते हैं। उनका कहना है कि शरारती तत्त्व भी जंगल में जान-बूझकर आग लगाने का कार्य करते हैं। वन्य प्राणी जल जाते हैं।
Recent Comments