Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 16, 2025

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के महानाटी में स्वयं सहायता समूह की 1500 महिलाएं देंगी अपनी प्रस्तुति

News portals -सबकी खबर  (श्रीरेणुकाजी) अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले में पहली बार कुल्लू के दशहरे की तर्ज पर महानाटी का आयोजन होगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित करवाई जा रही महानाटी में स्वयं सहायता समूह की 1500 महिलाएं अपनी प्रस्तुति देंगे | इस महानाटी का आयोजन परशुराम तालाब के किनारे विकास बोर्ड कार्यालय के समीप 27 नवंबर को मेले के समापन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष होगा। सहायता समूह की 1500 महिलाओ के द्वारा करीब एक घंटे तक इस महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी आयोजित होगी। स्थानीय गिरि नदी से देवी-देवताओं की पालकियों और झांकियों की शुरुआत की जाएगी | मेले के पहले दिन निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में भगवान परशुराम और मां रेणुकाजी के मिलन को दर्शाती हुई झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान श्री परशुराम सेवादल जामू भोज के सहयोग से झांकियों को निकाला जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो युवा भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादल ने जामूकोटी और खालाक्यार दोनों पंचायत के प्रत्येक घर से एक युवा को झांकी में शामिल होने का न्योता दिया है।विस अध्यक्ष देंगे भगवान परशुराम की पालकी को कंधा-श्रीरेणुकाजी मेले का शुभारंभ 22 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे, जबकि 27 नवंबर को मेले के समापन पर राज्यपाल आएंगे। प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैफिक प्लान डीएसपी द्वारा तैयार कर लिया गया है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 22 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे भगवान परशुराम की पालकी को कंधा दिया जाएगा। जिसके बाद देव पालकियां श्रीरेणुकाजी के लिए रवाना हो जाएंगी और साथ ही मेले का शुभारंभ हो जाएगा। इस दौरान रेणुका के विधायक विनय कुमार, एडीसी सिरमौर एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र कुमार, डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार, रेणुका थाने के प्रभारी रणजीत राणा मौके पर मौजूद थे।

Read Previous

हिमाचल में विकसित भारत संकल्प यात्रा 25 नवंबर से : बिंदल

Read Next

DSP संगड़ाह ने यातायात व Parking व्यवस्था की समीक्षा की

Most Popular

error: Content is protected !!