Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 22, 2025

पांवटा साहिब विस क्षेत्र में 251 करोड़ रुपये से यमुना नदी का होगा तटीकरण

यमुना नदी  तटीकरण से रुकेका भूमि कटाव

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

हिमाचल प्रदेश  में  251 करोड़ रुपये से यमुना नदी का तटीकरण किया जायेगा |जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब जगबीर वर्मा और सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि यमुना नदी के तटीकरण के लिए 251 करोड़ की योजना मंजूर हो गई है।  पांवटा साहिब विस क्षेत्र में  यमुना नदी का तटीकरण होगा। जलशक्ति विभाग ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के बनने से उत्तराखंड से हरियाणा की सीमा तक यमुना नदी के तट को बाढ़ से नियंत्रित करने के लिए कार्य होगा। यमुना नदी के तट के करीब 32 किमी क्षेत्र में से 20 किमी क्षेत्र भूमि कटाव के लिए संवेदनशील है।

जल शक्ति विभाग की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। हर वर्ष बरसात में नदी के आसपास लगती उपजाऊ भूमि में कटाव की समस्या रहती है। अब 251 करोड़ का बजट के प्रावधान के बाद काम शुरू हो सकेगा। तटीकरण होने से करीब 428.11 हेक्टेयर जमीन को भी यमुना नदी की बरसात में आने वाली बाढ़ से होने वाले भूमि कटाव और फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षा मिल सकेगी।

Read Previous

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 307 कोरोना पॉजिटिव नए मामले आए सामने

Read Next

हिमाचल के राशन डिपोओ में अब पैकेट मे मिलेगी चीनी

error: Content is protected !!