Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 14, 2025

झाड़ फूंक कर इलाज करने की आड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस रिमांड पर |

News portals – सबकी खबर (ज्वालामुखी)

ज्वालामुखी उपमंडल के चंगर क्षेत्र में झाड़ फूंक कर इलाज करने की आड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस द्वारा उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी तिलकराज ने मामले की पुष्टि की है।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंगर क्षेत्र की नाबालिग पिछले 3 वर्ष से बीमारी से ग्रस्त थी। परिजन एक तांत्रिक से 6 माह से झाड़ फूंक करवा रहे थे। आरोप है कि दो दिन पहले जब पीड़िता इलाज करवाने गई थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया और मामला दर्ज करवाया। अभी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। तांत्रिक पिछले 15 वर्षों से यहीं रह रहा है।

Read Previous

पांवटा सिविल अस्पताल के लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू ।

Read Next

मिस्टर और मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा निखिल और दीक्षा को |

Most Popular

error: Content is protected !!