Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 17, 2025

जानिए चीन से हिमाचल पहुंचे, कितने निगरानी में रखे है ।

News portals-सबकी खबर(शिमला)

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं।
271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी जिला से 13, राजधानी शिमला से 16, सिरमौर से 5, सोलन से 31 और ऊना जिला से एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश को छोड़ कर जाने वाले लोगों में 75 कांगड़ा और एक व्यक्ति सिरमौर से है।

किस जिला में कितने व्यक्ति पहुंचे
कांगड़ा 345
शिमला 79
सोलन 48
मंडी 26
हमीरपुर 24
सिरमौर 21
ऊना 15
बिलासपुर 14
कुल्लू 10
चंबा 06

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 345 लोग चीन से कांगड़ा पहुंचे हैं। इनमें से पांच लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। लेकिन जांच-पड़ताल के बाद सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।

Read Previous

हिमाचल में कम्युनिटी पुलिसिंग की मदद से कोरोना से जंग की तैयारी-डीजीपी सीताराम मरडी |

Read Next

आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट होने से रुष्ट महिलाओं ने मिनी सचिवालय के बाहर की नारेबाजी ।

Most Popular

error: Content is protected !!