News portals-सबकी खबर (नाहन ) रोजगार कार्यालय के माध्यम से मैसर्ज वरव बायोजेनेसिस प्राइवेट लिमिटेड, कालाअंब सिरमौर में 02 पद मेनेजर, 01 सीनियर एग्जीक्यूटिव, 12 केमिस्ट, 11 ऑपरेटर तथा 02 पद इलेक्ट्रीशियन के भरे जाने है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 मार्च, 2026 को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेनेजर तथा सीनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा/एम.फार्मा तथा केमिस्ट के लिए बी.फार्मा/एम.फार्मा/बी.एससी/एम.एससी रखी गई है जबकि ऑपरेटर के लिए 10वीं/12वीं/आईटीआई तथा इलेक्ट्रीशियन के लिए आईटीआई/डिप्लोमा रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 20 से 40 वर्ष तथा वेतनमान 15 हजार से 1 लाख रुपये निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च को अपनी शैक्षणिक तथा योग्यता संबंधी दस्तावेज, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों सहित कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 7027188837 पर भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *