Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 23, 2025

संगड़ाह में वर्तमान में केवल कुल 25 लोगों क्वॉरेंटाइन में

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब व नाहन से आए 5 लोगों को लगाकर उपमंडल संगड़ाह में वर्तमान में केवल कुल 25 लोगों क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मौजूद संगरोध केंद्र में उत्तराखंड के एक शख्स के अलावा पांवटा से आए एक स्थानीय युवक को संगरोध किया गया है।

सर्विलांस टीम के सदस्यों के अनुसार गांव घाटों के गणेश, पूनम व कपिल तथा बड़ग के कुलदीप सिंह पांवटा साहेब से अपने गांव लौटे हैं, जबकि गांव गनोग में नाहन के साथ लगते एक गांव से आए खेमराज को उनके रिश्तेदारों के घर क्वारेंटाइन किया गया है। बीएमओ संगड़ाह डॉ यशवंत ने बताया कि, स्वास्थय खंड संगड़ाह में वर्तमान में केवल 25 लोग होम क्वारेंटाइन पर है। सर्विलांस टीम के सदस्य डॉ निशा के अनुसार होम क्वारेंटाईन किए गए सभी लोग स्वस्थ है।

Read Previous

संगड़ाह में बढ़ रही है सीएम व पीएम राहत कोष में दान करने वालों की संख्या

Read Next

नवयुवक मंडल एकता की जंग” का सरहानीय कार्य,जंगली जीव जंतुओं के लिए बनाया तालाब

Most Popular

error: Content is protected !!