Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

चिलाड़ा गांव में हुए भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय वृद्धा जलने से हुई मौत पर संसदीय कार्य मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

News portals-सबकी खबर (शिमला )

शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज रोहड़ू मंडल की चिढ़गांव तहसील के डुगयाणी चिलाड़ा गांव में हुए भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय वृद्धा जलने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि के रूप में 5 हजार रुपये प्रति परिवार तथा मृतक के परिवार वालों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 17 परिवार प्रभावित हुए हैं जिसमें 8 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को नुकसान का आकलन करने के लिए नियुक्ति के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आकलन का विवरण जल्द सरकार को प्रस्तुत करें ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।


उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राशन, कंबल, तरपाल व बर्तन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों और दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के लिए किए गए प्रयासों के प्रति उनकी सराहना की।

Read Previous

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुलिस-होमगार्ड जवानों की सेवा में जुटे

Read Next

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से जारी शोक-संदेश

error: Content is protected !!