News portals-सबकी खबर(शिमला )
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से आप लोगो को इस विकट परिस्थिति में लोगो को सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अन्य प्रदेशों के नेता तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओ को यह हजम नही हो रहा है। कांग्रेस के नेता हर रोज अलग अलग बयान बाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर कोने में नजरें गड़ाए बैठे हैं इससे स्पष्ट होता है की कांग्रेस के नेता नजरें गड़ाने के सिवा और कोई कार्य जन हित मे नहीं करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में हर बूथ पर जरूरत मन्द लोगो की सहायता कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेता बूथ स्तर पर या मण्डल स्तर पर सिवा टिप्पणी के कुछ भी नही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मीडिया को बताए कि उन्होंने कितना राशन, मास्क व pm व cm केयर फंड में दान दिया है। कितने सेवा प्रकल्प कांग्रेस पार्टी ने शुरू किए है प्रदेश भर में ।
बलदेब तोमर ने कहा इस मुसीबत में भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न सेवा कार्य किए है, जिसमें राशन के पैकेट बांटना, राशन किट बांटना, मास्क वितरण करना, पीएम केयर फंड में राशि जुटाना और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए धन संग्रह करना। इसके साथ सरकार ने दो माह की एडवांस पेंशन, गरीब लोगों को मुफ्त में राशन, मुफ्त में तीन माह तक गेस भरना, बहार फसे लोगो को सुरक्षित घर पहुचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल राजनीति चमका अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत सभी कांग्रेस के नेतागण बयानबाजी कर अपनी अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।
कांग्रेस के नेता कोई यह कहते हैं कि बाहरी राज्यों से लोग अपने घर आने चाहिए। कुछ नेता उनके यह कहते है कि उन्हें बापस नही लाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पहले यह स्पष्ट करें कि वह चाहती क्या है, उनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा आज इस संकट की घड़ी में राजनीति छोड़ समाज सेवा करनी चाहिए। कांग्रेस के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं सेवा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है।
Recent Comments