Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

सरकार से मिले दो करोड़ जबकि 1750 पर्यटन निगम के कर्मचारियों की पगार हे , साढ़े पांच करोड़ |

News portals सबकी खबर ( शिमला )

कोरोना काल में करीब तीन महीने से  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को अब वेतन के लाले पड़ने लगे हैं। महीने के आखिरी दिनों तक भी सभी मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल पा रहा। इस बार 26 जून तक भी सभी कर्मचारियों को पगार नहीं मिल पाई। बताते हैं कि सरकार की ओर से केवल दो करोड़ रुपए वेतन के लिए जारी किया गया है, जो कि नाकाफी है। क्योंकि प्रदेश भर की विभिन्न इकाइयों में तैनात करीब 1750 मुलाजिमों की महीने की पूरी पगार साढ़े पांच करोड़ रुपए बनती है,

लेकिन इस बार केवल दो करोड़ रुपए ही सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। इससे केवल निगम के 30 से 35 फीसदी कर्मचारियों को ही पगार दी जा सकती है। सरकार के इस रवैए को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को आपात बैठक की। इसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि दिन-रात सेवा करने के बावजूद यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तो आने वाले समय में सभी कर्मचारी सचिवालय का घेराव कर सकते हैं। संघ के नेताओं ढाबें राम, मलकीयत सिंह पठानिया, कृपाल ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हेमराज ठाकुर, देशराज व तरसेम सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि उन्हें हर महीने की सात तारीख को वेतन देने की व्यवस्था करवाएं। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर सही समय पर वेतन तथा वर्षों से लंबित भत्ते नहीं दिए जाते हैं

, तो कर्मचारी संघ कठोर कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विश्व के मानचित्र पर उभारने के लिए जो केंद्र से अनुदान दिया जाता था, वे भी अब बंद कर दिया गया है। संघ ने निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह के प्रयासों की सराहना की है, जो लगातार उनके मामले सरकार के समक्ष उठाती रहती हैं। बहरहाल, कर्मचारयों ने दोटूक कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

Read Previous

शादी समारोह में मंजूरी से अधिक लोगों को बुलाने पर लगाया 5 हजार रुपए का जुर्माना

Read Next

शुक्रवार को हिमाचल में मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, अब पीडि़तों की संख्या बढ़कर 870 पहुंची

error: Content is protected !!