सिरमौर पुलिस ने दो अलग –अलग मामलो मे 03 आरोपियों से चिट्टा (स्मैक) बरामद ,मामला दर्ज
independent day

News portals-सबकी खबर (सिरमौर ) बुधवार को  जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूपपुर पांवटा साहिब में एक पेन्टर की दुकान के पास दो व्यक्ति खड़ें है । जिनके पास चिट्टा/स्मैक हैं । पुलिस टीम जब पेन्टर की दुकान के बाहर पहुंची तो वहाँ दो व्यक्ति बैठे थे। दोनो व्यक्तियों ने पूछने पर अपने-2 नाम कबीर सिंह निवासी गांव व डाकघर दुगाणा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, तथा विपिन शर्मा निवासी गांव पाब, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, बताया । पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से 5.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पावंटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

वही बुधवार को जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने दुसरे मामले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब बद्रीपुर चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तारुवाला में फोरेस्ट ऑफिस के सामने चिट्टा/समैक बेचने का धन्धा कर रहा है । पुलिस टीम जब मौका पर पहुंची तो वहाँ एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम सोहन लाल निवासी गाँव फुलपुर, डाकघर शिवपुर, तहसील पाँवटा, जिला सिरमौर बतलाया । पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पावंटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

पुलिस थाना मजरा के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र से खैर की अवैध रूप से लकड़ी की कटाई मामला दर्ज

वही तीसरा मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज सचिन शर्मा ने पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज करवाया कि वन विभाग की टीम प्रातः करीब 03:30 बजे आरक्षित वन क्षेत्र Banswali C-12 में गश्त पर थी, जहां कुछ व्यक्तियों को तीन मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से खैर की लकड़ी की कटाई एवं ढुलाई करते पाया गया। मौके से एक मोटरसाइकिल नं. HP-17F-3916 तथा अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई। जांच में खैर के 03 पेड़ अवैध रूप से कटे पाए गए। इसी दौरान एक पिकअप चालक नसीम निवासी मिस्सरवाला वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का बाजारी मूल्य लगभग ₹2,91,684 आंका गया है। जिस पर पुलिस थाना मजरा मे लकड़ी तस्करों के विरुद्ध धारा 303(2), 221, 3(5) BNS एवं धारा 26(1)(F) Indian Forest Act के तहत मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है

पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत मामला दर्ज

वीरवारको पुलिस थाना शिलाई मे रमेश सिंह पुत्र स्व0 सिंघा राम निवासी गांव बांदली डा0 कांडो भटनोल तह0 शिलाई जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि आज सुबह यह अपने खेत में काम करने और घास पत्ती लेने के लिए गया था तो इसे इसके नीचे वाले खेत के नीचे एक गाडी दूर्घटनाग्रस्त दिखी तो यह गाडी के पास गया। गाडी के पास जाकर इसने गाडी का नम्बर पढा जो गाडी न0 HP85-4002 बोलेरो थी जो प्रदीप सिंह गांव ढाढस, तहसील शिलाई की है। उसके बाद इसने गाडी के आस पास जाकर देखा तो गाडी के नीचे झाडियों मे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा था जो बुरी तरह से लहूलुहान था पहचानने पर वह व्यक्ति प्रदीप सिंह गांव ढाढस था । जिस पर पुलिस थाना शिलाई मे मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *