Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा यमुनाघाट पर स्थापित होने से पर्यटन और धार्मिक स्थल को मिलेगा बड़ावा

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

यहां हरि यमुना सहयोग समिति की ओर से मां यमुना की मूर्ति यमुनाघाट पर स्थापित की जा रही है। हरि यमुना सहयोग समिति सह सचिव डॉ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पांवटा यमुनाघाट को पर्यटन और धार्मिक स्थल के रुप में बढ़ावा मिलना जरूरी है। इसलिए समिति के माध्यम से मूर्ति स्थापना और भजन संध्या को स्टेज का निर्माण हो रहा है जिससे मां यमुना की रोज होने वाली सांध्य आरती को बेहतर ढंग से श्रद्धालु कर सकें।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को यमुनाघाट पर 9 फुट ऊंची बनने वाली मां यमुना प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब का यमुनाघाट पवित्र स्थल है। इसके आसपास बेहतर ढंग से साफ-सफाई होती रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


बता दें कि पांवटा साहिब का यमुनाघाट विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस स्थल पर आकर लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। मां गंगाघाट की तरह ही मां यमुनाघाट पर हर अमावस्या, किसी धार्मिक आयोजन और विभिन्न पर्वों के दौरान पवित्र स्नान करने हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं।

 

Read Previous

नौहराधार में डेढ़ इंच, हरिपुरधार में साढ़े तीन इंच हिमपात होने से निचले इलाकों में बड़ी कंपकंपी

Read Next

मोबाइल का अधिक उपयोग करने वाले छात्र हो रहे डिप्रेशन का शिकार

error: Content is protected !!