Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 29, 2025

संविधान दिवस पर शिलाई ,पुरुवाला ,माजरा और पांवटा साहिब थाना में ली गई शपथ

हर वर्ष इसी दिन को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

संविधान दिवस पर पांवटा साहिब, माजरा, पुरुवाला और शिलाई थाना के पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने शपथ ली। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकार किया गया। हर वर्ष इसी दिन को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों पुलिस थाना, पुलिस चौकी अज्ञैर अदालत परिसरों में भारतीय संविधान को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई।

विभाग के पुलिस स्थानीय समस्त अधिकारियों और पुलिस जवानों ने भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने, पंथ निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त, विश्वास और धर्म व उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने कहा कि वीरवार को संविधान दिवस पर शपथ ली गई। संविधान से देश, समाज और राष्ट्र की उन्नति होती है। इस दौरान सभी पुलिस जवानों से शपथ का अनुपालन करने का आह्वान किया।

 

Read Previous

अब फर्स्ट एड मोबाइल एप करेगा तनाव में चल रहे विद्यार्थियों की मदद

Read Next

विद्युत बोर्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा श्रेणी में लाया जाए

Most Popular

error: Content is protected !!