Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

नाहन की गलियों व सड़कों पर एक बार फिर से सिरमौर पुलिस के घोड़ों की टाप गुजेंगी

News portals-सबकी खबर (नाहन )

जिला नाहन की गलियों व सड़कों पर एक बार फिर से सिरमौर पुलिस के घोड़ों की टाप गुजेंगी। अब नाहन शहर की गलियों ओर सड़कों खासकर उन तंग गलियों में जहां पर वाहन नही जा सकते है। ऐसी गलियों की हरकत पर पुलिस का पहरा रहेगा। सिरमौर पुलिस को फिर से हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय से तीन घोडे़ चेतक, बाज और पवन वापस मिल गए है।

करीब चार माह की अवधि के बाद सिरमौर की गलियों मे फिर से जिला पुलिस के इन तीनों शानदार घोड़ों की टाप सुनाई शुरू हो गई है। इन घोड़ों पर पुलिस के कर्मी शहर में गश्त करते फिर से नजर आने लगे है। पुलिस के घोड़ों पर पुलिस कर्मियों की गश्त का अपना अलग ही अंदाज ओर दबदबा रहता है। गौर हो कि करीब चार माह पूर्व सिरमौर से हिमाचल पुलिस मुख्यालय को तीन घोड़ों वापस भेज दिए गए थे।

बता दे की नाहन शहर में प्रतिदिन पुलिस कर्मी पुलिस के घोड़ो़ के साथ सुबह ओर शाम गश्त पर निकलते थे तथा शहर की यह शान मानी जाती थी। किन्हीं कारण से इन घोड़ों को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था। लेकिन अब तीनों पवन,चेतक और बाज वापस नाहन शहर में आ गए है।

गौर हो कि सिरमौर पुलिस को समय समय पर गश्त के लिए पुलिस के घोड़े मिलते रहे है। वहीं वर्ष 2018 में सिरमौर पुलिस को तीन घोडे़ मिले थे। इन घोड़ों को पुलिस के अश्वरोही दल में शामिल किया गया था।सिरमौर पुलिस को पुलिस मुख्यालय शिमला से घोड़ों की वापसी का नाहन शहर के लोगों ने स्वागत किया है।

शहर के लोगों का कहना है कि पुलिस की घोड़ों पर सवार होकर गश्त करना एक शान की सवारी मानी जाती है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिरमौर डा. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से तीनों घोड़े सिरमौर पुलिस को वापस मिले है। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल गस्त और अन्य पुलिस कार्यों के लिए किया जाएगा।

Read Previous

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला करने वाली ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का भी कोई अधिकार नहीं -बलदेव तोमर

Read Next

सिरमौर के लोगों की चिंताएं बढ़ी जिले में 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले

error: Content is protected !!