News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बनने वाले मंदिर के लिए उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में 1 दिन में श्रद्धालुओं द्वारा एक लाख की समर्पण राशि एकत्र की गई। भाजपा नेता प्रताप तोमर द्वारा जहां श्री राम जन्म भूमि मंदिर के लिए 51,000 की राशि जारी की गई, वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक राम कृष्ण शास्त्री, सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट रामस्वरूप कपिला, भाजपा नेता नारायण सिंह व पूर्व विधायक रूप सिंह द्वारा क्रमशः 11-11 हजार तथा रामकृष्ण शर्मा द्वारा 5,000 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई।
संगड़ाह में गठित राम भक्तों की टोली के सदस्य विवेक शर्मा, चेतराम, दिनेश व विक्की आदि ने बताया कि, अब तक वह क्षेत्र के 2 दर्जन के करीब गांव में घर-घर जाकर समर्पण राशि एकत्र कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि, क्षेत्र के गरीब व कमजोर तबके के लोगों में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर खासा उत्साह है तथा परिवार से न्यूनतम समर्पण राशि 10 रुपए ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि, इससे पहले क्षेत्र से 75,000 रूपए की राशि मंदिर ट्रस्ट के अकाउंट में जमा करवाई जा चुकी है। राम भक्तों ने बताया कि, इस सप्ताह वह क्षेत्र के सभी शेष परिवारों के घरों तक पहुंच जाएंगे। बस अड्डा बाजार संगड़ाह में भी सभी सवा दो सौ के करीब दुकानों से समर्पण राशि एकत्र की जा चुकी है।
Recent Comments