Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

भाजपाइयों ने ददाहू में जलाए कांग्रेस विधायकों के पुतले

महामहिम राज्यपाल से अभद्रता पर जताया रोष

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

महामहिम राज्यपाल से अभद्रता प्रकरण को लेकर शनिवार को भाजपा रेणुकाजी द्वारा सिरमौर के दो कांग्रेस विधायकों के पुतले जलाए गए। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मंडल युवा मोर्चा व महिला मोर्चा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

विनय गुप्ता ने कहा कि, विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के साथ जो अभद्र व्यवहार किया है, वह इसकी घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा महामहिम से अभद्रता करने वाले 5 में से दो विधायक विनय कुमार व हर्षवर्धन जिला सिरमौर से है। उन्होंने कहा कि, उक्त विधायकों ने सिरमौर की शराफत को भी शर्मसार कर डाला।

हिमाचल जैसे शांत राज्य में विधायकों द्वारा ऐसी अराजकता भाजपा बिल्कुल सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन्हें पूरे सेशन के लिए निलंबित किया जाना बिल्कुल सही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने ददाहू में हुए इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भी इन विधायकों को जवाब देगी।

Read Previous

उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने लिया किंकरी पार्क निर्माण कार्य का जायजा

Read Next

एकल विद्यालय द्वारा संगड़ाह में आयोजित किया गया एक दिवसीय अभ्यास वर्ग

error: Content is protected !!