News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक स्वरूप संगड़ाह में बाजार बंद रहा। गुरुवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर यहां दवाई की दुकानें भी बंद रही, हालांकि शराब की दुकान, बीयर बार व राशन डीपो आदि खुले रहे। गुरूवार भाजपा नेताओं द्वारा अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जान पर रखा गया कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया।
सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सीमा कन्याल, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, भाजपा रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व मंडल महामंत्री बलवीर ठाकुर आदि ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई। इस अवसर पर नौहराधार में व्यापार मंडल अध्यक्ष जोगिंदर चौहान की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
Recent Comments