Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

अनुराग ठाकुर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा महामंत्री, ठाकुर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर आदि ने अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

महज 47 साल की आयु में अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। इससे पूर्व अब तक हिमाचल से केवल केवल शांता कुमार, आनंद शर्मा, पंडित सुखराम, वीरभद्र सिंह व जेपी नड्डा आदि ही कैबिनट मंत्री रहे है।भाजपा मंडल महामंत्री बलवीर ठाकुर ने बताया कि, आज हालांकि भाजपा द्वारा संगड़ाह मे लड्डू बाटकर जश्न मनाने का कार्यक्रम रखा गया था, मगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम रद्द किया गया। भाजपाइयों ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई।

Read Previous

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर संगड़ाह बाजार रहा बंद

Read Next

जिला में अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ समारोह में शामिल होने की होगी अनुमति – आर0के0गौतम

error: Content is protected !!