News portals-सबकी खबर (शिमला )
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को तोहफा की अधिसूचना जारी हो गयी है । सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया है। यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए की अदायगी मार्च महीने में फरवरी 2022 के वेतन के साथ नकद की जाएगी। जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से अर्जित होगा।
प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा। इससे राज्य के करीब 2.25 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 50 पैसे और उससे अधिक के अंश वाले महंगाई भत्ते पर भुगतान को अगले उच्चतर रुपये में किया जाएगा और 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जा सकता है।
बता दें, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को इसकी घोषणा की थी। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल सरकार की ओर से डीए को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि 23 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का यह नतीजा है। आज प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को यह लाभ मिला है।
Recent Comments