News portals -सबकी खबर( शिलाई)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एव शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज राजकीय महाविद्यालय शिलाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया ओर कालेज पुस्तकालय में किताबो के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने शिलाई कालेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की। दिप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कालेज के प्रधानाचार्य प्रो यशपाल तोमर ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। छात्रों को सम्बोधित करते हुए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कहा कि बड़े खुशी की बात है कि शिलाई कालेज में लड़कियों की संख्या अधिक हैं। आज शिलाई महाविद्यालय की छात्राएं प्रदेश भर में शिलाई का नाम रोशन कर रही हैं। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव सांसद सुरेश कश्यप ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और जीवन मे ओर अधिक मेहनत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही हैं कि कॉलेज में बेटियो की संख्या अधिक है। आज शिलाई की बेटियो ने प्रदेश का नाम राशन किया हैं। मे कालेज के सभी आचार्यो का धन्यवाद करता हु जो बच्चों के भविष्य को निखारने में लगे हैं। अभी हाल में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही हैं, मुझे बताते हुए खुशी हो रही हैं टीम की कैप्टन शिलाई से है। शिलाई की बेटियो ने कब्बडी में प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।
उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश हैं ओर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में हमेशा आगे रहना होगा। आज केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए अनेको योजनाए चला रखी हैं। कोविड काल मे भी देश के प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर का नारा देकर 9 महा के अंदर पूरे देश मे कोविड का टीका लगाकर देश को इस महामारी से बचाया। भारत के प्रधानमंत्री आज देश के ही नही बल्कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री हैं। आज विदेशों में भारत का डंका बजता हैं जिसका परिणाम रूस और यूक्रेन की लड़ाई में देखने को मिला हैं। सभी देशों की नजर नरेंद्र मोदी जी पर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार काम कर रही हैं उससे हमारा देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा। राजकीय महाविद्यालय शिलाई पुस्तकालय में किताबो के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की ओर कालेज की अन्य समस्याओं की भी सरकार से पूरा करवाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, SDM शिलाई सुरेश कुमार सिंगा, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विक्रम चौहान, प्रो दिनेश शर्मा, प्रो जयचंद, प्रो विनोद पवार, प्रो संदीप शर्मा, प्रो केआर तोमर, SMC अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती, श्याम चौहान, गुमान पोजता, BDC सदस्य राकेश ठाकुर, विकेश तोमर, सतपाल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इससे पूर्व कफोटा व शिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 5 राज्यो में से 4 राज्यो भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटे। ओर कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी।
Recent Comments