Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

महिलाओं ने ठाना भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी-प्रतिभा सिंह

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों में अपनी हार के डर से भी सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह इन चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग भाजपा के कुशासन, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से दुखी हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में वह किन्नौर, रामपुर, आनी ब्लॉक का दौरा कर के लौटी हैं। लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि रामपुर में महिला सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओं की भारी भीड़ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है। महिलाओं ने ठान लिया है कि वह भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में इन दोनों भाजपा लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रही है।

साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने लोगों की कोई सुध नहीं ली। अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही हैं, जबकि सरकारी खजाना खाली पड़ा है। भाजपा अपनी राजनीतिक रैलियों के लिए सरकारी मशीनरी व धन का खुल कर दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा का यह कहना कि अब सत्ता परिवर्तन की रिवायत बदेलगी और उनकी पुन: सत्ता वापसी होगी, तो भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। यह उनका चुनावों में हार की बौखलाहट को साफ दर्शाता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह कांगड़ा के दौरे पर जा रही हैं। इसके बाद हमीरपुर, नाहन और सोलन जिलों के दौरे पर जाएंगी, जहां वह जिला कांग्रेस कमेटियों की आम सभा की बैठकों मे शिरकत करेेंगी।

Read Previous

प्रदेश में बदलेगा मौसम; अलर्ट जारी, तूफान की चेतावनी

Read Next

खेती से आय बढ़ा सकते हैं पहाड़ी क्षेत्र के किसान, सीएसआईआर-आईएचबीटी दे रहा गेंदे का प्रशिक्षण, फ्री दिया जा रहा बीज

error: Content is protected !!