Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लहराना चाहिए-निर्मल कौर

News portals -सबकी खबर (पावटा साहिब)

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद पावटा साहिब के पार्षदों सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश में हरघर तिरंगा लगाने का संदेश दिया है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक किया गया तथा 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के सभी घरों में तिरंगा लहराए।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लहराना चाहिए। परिजनों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगा कटा फटा न हो, तिरंगे का ध्वज मजबूत और सीधा होना चाहिए। ध्वज फहराते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर रहना चाहिए।

ध्वज पर अन्य कोई भी वाक्य छपा नही होना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज अन्य लगे सभी ध्वज से ऊपर होना चाहिए। तिरंगे के साथ अन्य कोई माला या चिन्ह लगा नही होना चाहिए। तिरंगा फहराने के बाद पूरे सम्मान सहित संभालकर वापिस समेटना जरूरी है। तिरंगे को इधर उधर कूड़ेदान या सड़कों पर बिलकुल न फेंके।

हम सबने मिलकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाना है। और देश के सम्मान में हर घर तिरंगा फहराना है। इससे पहले समूचे पावटा साहिब और शिलाई बाजार में तिरंगा यात्राएं निकाली गई और लोगो को जागरूक किया गया है।

Read Previous

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Read Next

बलायनधार मे Cement से लदा Truck लटकने से घंटो बंद रहा Road

error: Content is protected !!