Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 17, 2025

चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41कंपनियां; मतदान के बाद लोटेगी वापस

News portals-सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश में बीते समय में हुए विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां मतदान के बाद वापस लौट जाएंगी। प्रदेश 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों 67 कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई थी। इसमें अब 41 कंपनियों के जवान वापस लौट जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।एक कंपनी में करीब 100 जवान हैं, ईवीएम की सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 2600 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा में सभी जवानों को हथियारों के साथ तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हथियारों से लैस जवान अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। स्ट्रांग रूम के अंदर के पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन घेरों की सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात किए गए हैं।इसमें दूसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के आईआरबीएन के जवान और बाहर के तीसरे घेरे में जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाएं भी सील की गई थी। प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात की गई थी। प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान करवाने के बाद अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की 41 कंपनियां वापस लौट जाएंगी और 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं, जो मतगणना के बाद वापस जाएंगे।

Read Previous

इंटरनेशनल स्कूल द्वाराआयोजित फिएस्टा का उपायुक्त सिरमौर ने किया उदघाटन

Read Next

मतदान के प्रति महिलाओं की जागरूकता; फिर रही पुरुष वोटरों से आगे

Most Popular

error: Content is protected !!