Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 8, 2025

अचानक चली गोली के छर्रे से महिला घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

News portals-सबकी खबर (कुल्लू)

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में अचानक गोली के छर्रे लगने से एक महिला घायल हो गई है। घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला द्वारा पुलिस को दिए  बयान में उन्होंने बताया कीवह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने मायके गांव तरगाली आई हुई थी। जिस दौरान सुबह वह अपने मायके में छत पर बैठी धूप सेंक रही थी। इस दौरान उसके साथ भाई सुरेन्द्र संधू औ भतीजा नवीन संधू भी थे।साथ ही उन्होंने बताया कि उसी समय अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसे एकदम ऐसा लगा कि उसकी दाहिनी बाजू और टांगें सुन्न हो रही हैं। उसने भाई व भतीजा को इस बारे में बताया और अचानक इस दौरान कूल्हे, थाई और बाजू से अचानक खून बहने लगा। पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिसके छर्रे आकर अंजना के शरीर में लगे हैं। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि फायरिंग पास वाले घर से हुई। जो घायल महिला के रिश्तेदार का ही घर है, लेकिन यह फायरिंग गलती से हुई है।

Read Previous

भोजन में कीड़े निकलने के मामले में कॉलेज प्रबंधन आया एक्शन मोड में

Read Next

क्षेत्र का पहला प्रशाशनिक अधिकारी आईएएस बनकर किया इलाके का नाम रोशन,आंज-भोज में खुशी की लहर।

Most Popular

error: Content is protected !!