Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा – शिलाई ने सिक्किम के जेमा में आर्मी के ट्रक खाई में गिरने से हुई 16 जवानों को शाहदत पर जताया गहरा शोक।

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है। हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए। पहाड़ी के नीचे खाई में गिरने के बाद 4 घायलों काे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया। ये इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
भूतपूर्व सैनिक संगठन ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाना अत्यंत दुखद है देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को हमारी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की।
इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई से करनैल सिंह अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह ठुंडू उपाध्यक्ष, सवर्णजीत सिंह उपाध्यक्ष, संतराम चौहान सचिव, मोहन सिंह चौहान सह-सचिव, गुरदीप सिंह सह-सचिव, तरुण गुरुगं कोषाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह सह-कोषाध्यक्ष, दीपू ठुंडू सोशल मीडिया प्रभारी, नरेश कुमार सोशल मीडिया प्रभारी व अन्य गणमान्य वयक्ति मौजूद रहे।

Read Previous

नाहन उप-मंडल के बनकला में ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ शिविर आयोजित

Read Next

गाँव-गाँव जा कर किया जा रहा आमजन की समस्याओं का निराकरण-विवेक महाजन

error: Content is protected !!