Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 12, 2025

मारकंडा नदी में पानी में पांव फिसलने से महिला की मौत

News portals-सबकी खबर (नाहन ) जिला सिरमौर के मारकंडा नदी में करीब आधा फुट पानी में पांव फिसलने से गिरी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है | मिली जानकारी के अनुसार महिला मारकंडा के बीचो बीच पत्थरों पर नदी को पार कर रही थी। इसी दौरान पांव फिसलने से करीब आधा फुट पानी में गिर गई।108 की सहायता से महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें 108 कर्मियों की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही कालाअंब पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पानी में गिरने के बाद उठ नहीं पाई। ये भी सामने आया है कि 48 वर्षीय महिला सुषमा पत्नी इन्द्र सिंह की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसको लेकर महिला का हरियाणा के नारायणगढ़ में भी उपचार चल रहा था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिला को गिरते हुए बच्चों ने देखा था। इसको लेकर पुलिस ने बयान कलमबद्ध किए हैं। मोगीनंद की रहने वाली मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।

Read Previous

जनता से संवाद के बाद लाएंगे भाजपा का मेनिफेस्टो : सुखराम

Read Next

गहमागहमी के बीच हुई चर्चा विपक्ष ने किया वॉकआउट

error: Content is protected !!