Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दी भारत में दस्तक ,IMD ने दी जानकारी

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली ) लंबे इंतजार के बाद मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। मानसून के पहुंचते ही लोगों को अब तपती गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। इससे पहल मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन देरी के साथ 8 जून को मानसून केरल पहुंचा है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अगले 24 घंटों में केरल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर ये तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में दस्तक देगा। धीर-धीरे यह मध्य भारत से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पहुंचेगा। वहीं, मानसून के साथ चक्रवाती तूफान बिजरजॉय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अल्लप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गाय है। इस साल अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिजरजॉय है। IMD ने कहा कि फिलहाल बिजरजॉय उत्तर की ओर चला गया है और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है।

Read Previous

पुरूवाला में गुंजीत चीमा के नेतृत्व में मेगा मॉक ड्रिल हुई आयोजित

Read Next

चिट्टा मामले में दोष सिद्ध होने पर कोर्ट सुनाई 2-2 वर्ष का कारावास व 25-25 हजार रुपए जुर्माने

error: Content is protected !!