Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 11, 2025

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान : कश्यप

News portals-सबकी खबर (शिमला) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में सांसद 21 लाख रु की सांसद निधि देने की घोषणा भी की। कश्यप ने कहा की जैसे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा था कि सभी सांसद अपनी सांसद निधि का प्रयोग आपदा से राहत पहुंचने करेंगे और हमने इस निधि का वितरण इन्ही कार्यों के लिए किया है।

उन्होंने के कहा की जब से कांग्रेस की सरकार का शासन हिमाचल प्रदेश में आया है जनता परेशान है और त्रस्त है। पूरे हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर है और जिला परिषद कर्मचारी जिनका संख्या बल 4700 है उनकी हड़ताल लगातार चल रही है। अब तो जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। हिमाचल में काम करना बहुत मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा की पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल लगातार पीछे की ओर जा रहा है। गुजरात एवं कोलकाता के बाद पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने भी हिमाचल प्रदेश का बायकाट कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त टैक्स वापस नहीं लिया, तो 15 अक्तूबर से वह हिमाचल प्रदेश के साथ लगती सभी सीमाओं को सील कर देंगे और टैक्सी- मैक्सी को नहीं जाने दिया जाएगा। यह कैसे सुक्खू युग है जिसमे आम जनमानस परेशान है।

 

Read Previous

ददाहू में शुरू हुई छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Read Next

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में हरिपुरधार प्रथम तो संगड़ाह दूसरे स्थान पर रहा

error: Content is protected !!