News portals-सबकी खबर (नाहन ) वन मण्डलाधिकारी, नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज में भाबड घास की नीलामी 15 जनवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तो का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
5 जनवरी को होगी भाबड घास की नीलामी- वन मण्डलाधिकारी नाहन

Recent Comments