Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन : तोमर

News portals -सबकी खबर (शिमला) भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा सोलन में तानाशाही , बिना नोटिस तोड़ रहे भवन। सोलन में एक विचित्र स्थिति सामने आई है जब प्रशासन नहीं है जनता को नोटिस दिए बिना दुकानें तोड़ने का काम शुरू कर दिया है, क्या यह तानाशाही नहीं है ? सोलन प्रशासन द्वारा तोड़ना फोड़ना मुहिम रंग लाने लगी है। पर जनता के बारे में कोई कुछ नही सोच रहा। तीन दिन पहले प्रशासन की टीम ने निशान लगाकर लोगों को स्वयं ही कब्जा तोड़ने के निर्देश दिए लोगों को नोटिस देने का काष्ठ भी नही दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया है।उन्होंने कहा की सोलन में जे.सी.बी चली या जिला कांग्रेस ब्यूरो समझ से पार। इस मोहिम को शुरू करने के पीछे क्या मंशा है इसको गंभीरता से सोचने की जरूरत है, सत्ता में कांग्रेस पार्टी है पर उनके नेता इस काम को रूकवाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा की सड़कों पर नारेबाजी, प्रशासन खुश और मंत्री गायब। आज सोलन का प्रत्येक व्यक्ति परेशान है जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से परेशानियां बढ़ गई है। इस मुहिम से प्रशासन तो खुश है ही पर मंत्री गायब है यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल निशान है, मंत्री जी जनता को सुख देने के लिए बने है या परेशानी देने के लिए, यह समझ नहीं आ रहा है।उन्होने  कहा की प्रशासन को जनता को एक मौका देना चाहिए, पहले प्रशासन को नोटिस भेजना चाहिए फिर तोड़ तोड़ती का काम शुरू करना चाहिए। हर चीज़ के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसका पालन सरकार को भी करना आवश्यक होता है।

Read Previous

क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला में उमड़ रही है सैलानियों की भीड़

Read Next

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर 8वें दिन भी ग्रामीणों का Protest जारी

error: Content is protected !!