Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 7, 2025

दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार से दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर आईजीएमसी पहुंचाया

News portals-सबकी खबर (शिमला ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए आज जिला शिमला के दुर्गम डोडरा-क्वार क्षेत्र से दो मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान कर शिमला पहुंचाया गया। इन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए छह वर्षीय श्रद्धा और 54 वर्षीय प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज प्रातः 8ः30 बजे डोडरा-क्वार से रवाना हुआ और दोनों मरीजों और उनके तीमारदारों को लेकर 9ः10 बजे अनाडेल पहुंचा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए एडीएम (प्रोटोकॉल) और तहसीलदार सहित अधिकारियों ने तुरंत मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्थानांतरित किया और यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें से प्रमोद कुमार अस्थमा से पीड़ित हैं।
श्रद्धा की मां ने आभार व्यक्त करते हुए इस आपातकालीन स्थिति के दौरान उनकी बच्ची को एयरलिफ्ट करने में त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के फलस्वरूप ही उनकी बेटी को अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पीड़ित मानवता के प्रति ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिंता को दर्शाता है और संकट की इस घड़ी में उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

Read Previous

अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

Read Next

सिरमौर जिला में 60803 बच्चे पीयेंगे पोलियो ड्राप-दो बूंद जिंदगी की

Most Popular

error: Content is protected !!