Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 15, 2025

भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी चारों लोकसभा सीटें: सुरेश कश्यप

News portals -सबकी खबर (शिमला) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने लोअर बाजार में रोड शो और जन संपर्क अभियान में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी चारों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीतेगी, जनता में मोदी लहर दिखाई दे रही है। शिमला मंडल ने गुरुवार को कश्यप का डोल धमाकों के साथ स्वागत किया गया और जय श्री राम के नारों के साथ बाजार में रोड शो निकला गया। सांसद ने कहा कि फिर से इस संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं (सुरेश कश्यप) अपने शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मेरा यह प्रयास रहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के लिए जो भी संभव हो सके काम करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मेरा प्रयास रहेगा की अपने संसदीय क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, कर्ण नंदा हमारे मंडल के अध्यक्ष सुनील धर हैं। उन्होंने कहा कि  हमारे साथ हमारी मातृशक्ति, हमारी महिला मोर्चा की बहनें, युवा मोर्चा के साथी ही है और हमारे सभी मोर्चों के यहाँ पदाधिकारी तथा अन्य लोग और इस विधानसभा क्षेत्र के लोग  यहाँ शिमला और सीटीओ चौक पर एकत्र हुए हैं।

Read Previous

अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

Read Next

सोलन में बढऩे लगे डायरिया के मरीज-क्षेत्रीय अस्पताल में हर दिन आ रहे केस

Most Popular

error: Content is protected !!