Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 15, 2025

राहत भरी खबर – प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम करवट बदलने आसार

News portals-सबकी खबर (शिमला )हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब जल्द ही सूखी ठंड और दिन में पड़ने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में बदलाव आने से प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति के पश्चिम क्षेत्र में 11 और 12 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 नवंबर तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन 8 नवंबर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।बता दें कि इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल सर्दियों में अधिकतम तापमान ने कई शहरों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। वहीं, इस बार मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के 6 जिलों में बीते 34 दिनों से अक भी बूंद बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। किसान भी अपने खेतों में गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही वे खेतों में बुआई का काम शुरू कर देंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

Read Previous

कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल का तीखा हमला : जनता को गुमराह करने का आरोप

Read Next

राजभवन में मनाया गया 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

error: Content is protected !!