Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 26, 2025

तेंदुए के हमला से एक व्यक्ति घायल , चार-पांच मिनट की जद्दोजहद के बाद खुद को छुड़ाया |

News portals – सबकी खबर (संगड़ाह)

 

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सैंज में 40 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र धनवीर सिंह को तेंदुए ने अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। तेंदुए और सुभाष चंद के बिच लगभग चार-पांच मिनट की झड़प के दौरान  सुभाष चंद ने हिम्मत दिखाई तथा तेंदुए के पंजों से खुद को छुड़ाया। इसके बाद हिमात दिखाकर घायल हालत में सुभाष चंद लगभग  तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक आया तथा फिर एक वाहन में संगड़ाह अस्पताल पहुंचा।

बता दे कि  गुरुवार सायं तेंदुए के हमले से घायल सुभाष चंद पुन्नरधार स्कूल में बतौर चौकीदार कार्यरत है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बार-बार तेंदुए द्वारा मवेशियों को मारे जाने तथा लोगों पर हमले किए जाने के मामले में वन विभाग तथा प्रशासन से कार्यवाही की अपील की। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाने की भी मांग की। संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन सुभाष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर ,वन मंडल अधिकारी श्रेष्ठानंद शर्मा ने कहा कि, घायल व्यक्ति को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने को लेकर भी विचार किया जाएगा।

Read Previous

देहरादून पुलिस की नशा तस्कर माफिया पर चोट, … 1 माह में 1.50 करोड़ के नशीले पदार्थ पकड़े।

Read Next

अपने गीतों से अमर हो गए गीतकार लायक राम रफीक….रोइयों रातड़ी काटे नैरे सघियां’ ने कैरियर को दी थी नई उड़ान।

Most Popular

error: Content is protected !!