Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 13, 2025

सैनवाला में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

News portals-सबकी खबर (नाहन )

थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत गांव सैनवाला में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया ? इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त सीताराम पुत्र प्रेम सिंह निवासी सैनवाला, तहसील नाहन के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। एक पीर की मजार पर वह पूजा पाठ भी करता था। शुक्रवार को वह काम करने गया था। उसके बाद शाम को मजार से पूजा करके लौट रहा था तो घर व मजार के बीच रास्ते में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मालूम हुआ है कि मजार पर चढ़ाई गई चुन्नीनुमा चादर का फंदा बनाया गया था। घर वालों ने उसकी खोज की तो उसे पेड़ से लटका पाया।

घटना की खबर मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्राम पंचायत प्रधान संदीपक ने पुलिस को बताया कि मृतक व्यक्ति बहुत ही धार्मिक ख्यालात का था। वह सबसे स्नेह और आदर भाव रखता था। किसी तरह के व्यसन का आदि नहीं था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Read Previous

रविवार को उत्तरप्रदेश जाने वाले 99 कामगारों को सिरमौर से कालका के लिए रवाना

Read Next

माजरा में अवैध कच्ची शराब की चलती भट्टी पकड़ी ,एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार

error: Content is protected !!