Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 10, 2025

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगभग 135 लोगों ने लिया हिस्सा

News portals -सबकी खबर (पोंटा साहिब)आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पांवटा साहिब की जामनीवला पंचायत में पहुंचा इस रथ यात्रा मे पाँवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी, मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल उपाध्यक्ष व रथ यात्रा संयोजक रोहित चौधरी, महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, उप प्रधान अनिल कुमार , बीडीसी सदस्य अनीता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थिति रहेइस यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई | लाभार्थीओ द्वारा अपने विचार साँझा किए गएविधायक सुखराम चौधरी द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1.4 लाख महिलाओ को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए, पीएम जन आरोग्य योजना में 5 लाख तक स्वास्थय बीमा कवर, अटल पेंशन योजना में 4.38 लाख लोग नामित, 17.08 लाख परिवारो को मिला नल से जल, 2.12 लाख से अधिक शौचालयओ का निर्माण हुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24 हजार से अधिक आवासों का निर्माण हुआ
मंडल अध्यक्ष ने बताया की हिमाचल में पिछले 9 वर्षों में 1.95 लाख करोड़ का फंड दिया प्रदेश में 1018 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआरथ यात्रा मंडल संयोजक रोहित चौधरी ने बताया की जिला सिरमौर में आई आई एम, बिलासपुर मे एम्स का निर्माण, हिमाचल में 5 मेडिकल कॉलेज व वंदे भारत ट्रेन का संचालन हुआइस कार्यक्रम में रमेश चंद्र, धर्म सिंह, मुकेश कुमार, बुध राम , बहादुर सिंह, सुनीता देवी, महिला सहायता समूह, आशा वकर आदि सम्मिलित हुए
इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगभग 135 लोगों ने हिस्सा लिया

Read Previous

नोडल क्लब के लिए 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-रमा शर्मा

Read Next

11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा : बिंदल

Most Popular

error: Content is protected !!