Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

पंजाब चुनाव में बंपर जीत के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) से 26 हजार नए सदस्य जुड़ने का दावा

News portals-सबकी खबर (शिमला )

पंजाब में जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) से 26 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। आप का दावा है कि चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश में उनके सदस्य 1.50 लाख थे, जिनकी संख्या रविवार तक 1.76 लाख पहुंच गई है। आप से जुड़े नए सदस्यों में अधिकतर वकील, डॉक्टर और पूर्व अधिकारी बताए जा रहे हैं। यही नहीं, सदस्यता अभियान को और तेज करने के लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। जल्द ही प्रदेश में आप की युवा और महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी भी है। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है।


दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक जनता के बीच जाकर आप के प्रति टोह ले रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री व विधायक भी इन दिनों दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से संपर्क साध रहे हैं। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने दस दिन के भीतर 26 हजार नए सदस्य जुड़ने का दावा किया है। भंडारी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा लाखों में होगा।

केजरीवाल के रोड शो में 25 हजार लोगों के उमड़ने की संभावना
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में 25 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। यह रोड शो 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में होगा। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

आप के हिमाचल प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि मंडी में बड़ा रोड शो होगा। प्रदेश में आप मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। आप पंजाब का फार्मूला यहां भी अपनाने पर विचार कर रही है। अफ सरों सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता आप के संपर्क में हैं। ईमानदार छवि वाले नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना है।

Read Previous

जनजातीय नृत्य महोत्सव में सिरमौर के हाटी क्षेत्र के लोक कलाकार सिरमौर के पारंपरिक लोक गीतों व लोक नृत्यों का तमिलनाडु में किया प्रदर्शन

Read Next

प्रदेश सरकार शराब के दाम कम कर युवाओं को नशे की और धकेल रही- प्रदीप चौहान

error: Content is protected !!