Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

पंचायती राज चुनाव के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित सभी दस कर्मचारियों को किया बहाल

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव होने के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित सभी दस कर्मचारियों को राज्य चुनाव आयोग ने बहाल कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने का आरोप था।

राज्य चुनाव आयोग ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब चुनाव अधिकारियों ने कर्मचारियों की बहाली के बाद आयोग को अवगत करवा दिया है। इनमें सिरमौर में 4, शिमला के 3, कांगड़ा के 2 और बिलासपुर का एक कर्मचारी शामिल था।


बता दे  कि शिमला के तीनों मुलाजिमों ने बैलेट पेपर पर वोटरों के नाम लिख दिए थे। सिरमौर के चारों कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर दिए थे। बिलासपुर के कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था।

कांगड़ा के दोनों कर्मचारियों पर आरोप था कि उन्होंने मतगणना के समय सही तरीके से ड्यूटी नहीं की। इस कारण से इन सभी को निलंबित किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि दस कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। इसकी जानकारी आयोग को दे दी गई है।

Read Previous

नॉन बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बुधवार होंगे जारी

Read Next

केंद्र बिंदु कफोटा में कृषि विभाग से बीज और दवाइयां ना मिलने से सैकड़ो किसानो परेशान

error: Content is protected !!