Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 16, 2025

सेब कारोबार ने तोड़े रिकार्ड 400 करोड़ तक पहुंचा बाजार

News portals-सबकी खबर (सोलन) 

हिमाचल प्रदेश के जिअल सोलन में अबकी बार सेब कारोबार में रिकार्ड तोड़ दिया है। एपीएमसी सोलन में इस सीजन में सेब के कारोबार का बाजार करीब 400 करोड़ पर पहुंच कर बंद हुआ जबकि पिछले साल यह बाज़ार 300 करोड़ रुपए पर ही सिमट गया था। सेब कारोबार ने पिछले साल के मुकाबले कई गुणा बेहतर व्यापार किया है यह कहना कोई गलत नहीं होगा। एपीएमसी सोलन द्वारा इस सेब सीजन में करीब तीन अरब 98 करोड़ 56 लाख 84 हजार 150 रुपए का कारोबार किया गया है। दोनों मंडियों में अभी तक करीब 41 लाख 95 हजार 457 सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है और आगे भी जारी है। आंकड़ों के मुताबिक परवाणू सेब मंडी में 22 लाख 31 हजार 954 पेटिया पहुंची, जबकि सोलन सेब मंडी में अभी तक 19 लाख 63 हजार 503 पेटियां पहुंची। बताया गया की इस बार समय रहते ही कश्मीर से भी सेब का सीजन आरंभ हो चुका था, जिसके चलते हिमाचली सेब का मूल्य देखते ही देखते गिरने लगा। हिमाचली सेब का मूल्य का ग्राफ गिरने के पीछे दूसरा प्रमुख कारण गुणवत्ता का प्रभावित होना भी माना जा रहा है। प्रदेश में एक लाख 15 हजार 16 हेक्टेयर भूमि पर सेब के बागान पाए जाते है, जिनसे प्रति वर्ष करीब चार हजार करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन संभव है और करीब पांच हजार करोड़ रुपए का सेब का कारोबार की संभावनाए रहती है।

Read Previous

एनएचएम ने किया स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा, प्रदेश में हर दूसरा बच्चा एनीमिया का शिकार

Read Next

रक्तदान शिविर में जुटाया 103 यूनिट रक्त, कर्मचारियों और आम जनता ने दिखाई रुचि

Most Popular

error: Content is protected !!