News portals-सबकी खबर (नाहन ) जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा लागू की गई केंद्र प्रायोजित योजना “प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना”  ¼PM-AJAY½  के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) तथा ऑफिस ऑटोमेशन जैसे आधुनिक विषय के लिए आवेदन की तिथि को 31 मार्च से बढ़ा कर 10 अप्रैल, 2026 कर दिया गया है ताकि अधिक पात्र उम्मीदवारों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन करने का अवसर मिल सके।

यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदक को अपना आवेदन जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय नाहन अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 10 अप्रैल, 2026 से पूर्व जमा कराने होंगे। आवेदन फॉर्म  NIELIT  शिमला की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी हेतू  3 महीने तक प्रतिदिन 2 घंटे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा इसके लिए आवेदक किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट के लिए 3 महीने तक प्रतिदिन 4 घंटे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा इसके लिए आवेदक 12वीं पास होना चाहिए। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए योग्यता मानदंड में आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष, अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित तथा हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। बीपीएल प्रार्थी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत सीटें महिला आवेदक के लिए आरक्षित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *