Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 16, 2025

देश की जनता को कानून के बारे में भ्रम फैलाकर देश में अशांति का वातावरण पैदा कर रहे हैं-बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सतौन बाजार में पत्रक वितरित कर लोगों को नागरिक संशोधन कानून क्या है इस बारे में जानकारी दी गई। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की कांग्रेस व वामपंथी विचारधारा के समर्थक किस प्रकार देश की जनता को इस कानून के बारे में भ्रम फैलाकर देश में अशांति का वातावरण पैदा कर रहे हैं।

यह कांग्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति है जो गांधी, नेहरू द्वारा स्थापित नीति का विरोध करके मानव अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की कानून किसी की नागरिकता नहीं लेता बल्कि नागरिकता देता है वर्तमान मोदी सरकार ने इस बिल को बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। जो पूर्वोत्तर के राज्य हैं उनके अधिकारों भाषा संस्कृति सामाजिक पहचान को सुरक्षित करने के लिए इसमें पर्याप्त प्रावधान है |

इस कानून के उद्देश्यों एवं कारणों में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे शरणार्थियों को जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्धारित तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया है उनके नागरिकता संबंधी विषयों के लिए एक विशेष विधायी व्यवस्था बनाई गई है। इस जन जागरण अभियान में सतौन पंचायत के प्रधान रजनीश चौहान, सतीश शर्मा, सुनील कपूर, प्रेम चौहान, खजान सिंह नेगी, जयगोपाल गुप्ता, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, विजय गुप्ता, मदन तोमर,पूर्ण ठाकुर, विशाल चौहान, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।

Read Previous

खाद्य एंम आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने खुलने वाली आईटीआई के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा |

Read Next

पंडोह में बीबीएमबी की गुमटी में लगी आग , एक पुलिस जवान की जिंदा जलकर मौत,दो अन्य घायल |

Most Popular

error: Content is protected !!