Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2025

बस अड्डा बाजार संगड़ाह में भाजपा मंडल इकाई ने सफाई कर मनाया सेवा सप्ताह

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

मंडल इकाई ने संगड़ाह में साफ की नालियां

भाजपा मंडल इकाई द्वारा द्वारा सोमवार को बस अड्डा बाजार संगड़ाह में सफाई कर सेवा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में संयोजक एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया कि, भाजपा रेणूकाजी मंडल द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सफाई अभियान चलाकर किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, मंडल भाजपा महामंत्री बलवीर ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगत राम व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा बाजार की नालियों तथा गलियों की सफाई की।

भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि, सेवा सप्ताह कार्यक्रम बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाने, बुजुर्गों को चश्मे वितरित किए जाने तथा गरीब लोगों को राशन किट वितरित करने जैसी गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अलावा वृक्षारोपण तथा सफाई अभियान भी चलाएंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया कि, 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है तथा इस उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम भी चलाया गया है। पीएम के जन्म दिवस पर अस्पतालों में फल भी वितरित किए जाएंगे।

Read Previous

उपमंडल संगड़ाह में आये तीन नए कोरोना पोजीटिव मरीज

Read Next

बढ़ाना पंचायत का नाम बदलकर “कलाथा भढ़ाना” करने पर ग्रामीण नाखुश, किया हंगामा

error: Content is protected !!