Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 15, 2025

नगर निगम चुनावों में भाजपा को देंगे मुंहतोड़ जवाब – कुलदीप सिंह राठौर

News portals-सबकी खबर (शिमला )

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में चार नगर निगम चुनावों को स्थापित किए गए वॉर रूम के पदाधिकारियों से बैठक में चुनाव से संबंधित कामकाज की पूरी फीडबैक ली। उन्होंने वॉर रूम के पदाधिकारियों से फील्ड में तैनात पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूरे तालमेल से कार्य करने को कहा।

राठौर ने कहा कि उन्होंने सोलन नगर निगम का अपना दौरा पूरा कर लिया है और अब मंडी, पालमपुर व धर्मशाला के दौरे पर जाएंगे। इन चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा सरकार से है। भाजपा के दुष्प्रचार का मुहंतोड़ जवाब देना होगा। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह भी है।

राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार को प्रदेश में कार्य करने के दो साल ही मिले हैं, जबकि एक साल कोरोना की वजह से बर्बाद हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास लोगों की सहायता करने का पूरा मौका था, परंतु सरकार उस दौरान भी नाहन में 2022 मिशन रिपीट को लेकर बैठकों में मस्त थी।

कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों की हर प्रकार की मदद की, जबकि भाजपा के लोग अपनी ओच्छी राजनीति में ही जुटे रहे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल, प्रवक्ता किरण धांटा के अतिरिक्त वॉर रूम के चारों नगर निगम के प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा, मुकल गुप्ता, ऊषा राठौर मेहता व शशि बहल मौजूद थीं।

Read Previous

प्रदेश में कोरोना से ग्रसित मरीज घर में ही आइसोलेट होंगे, गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा

Read Next

सैनिक कल्याण विभाग प्रदेश के पूर्व सैनिकों के 501 बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये आर्थिक सहायता

error: Content is protected !!