Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 13, 2025

भाजपाइयों ने किया मेहल क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास का दावा |

हरिपुरधार में College व उपतहसील को बताया ऐतिहासिक विकास |

News portals-सबकी खबर (जय प्रकाश -ब्यूरो प्रभारी संगड़ाह)

भाजपा जिला सिरमौर उपाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, मीडिया मीडिया सहप्रभारी प्रताप सिंह रावत, रेणुकाजी मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष जगत राम, प्रेस सचिव दिनेश ठाकुर, सचिव गुमान सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता शर्मा व मेहल क्षेत्र प्रभारी मदन राणा आदि भाजपाइयों ने कहा कि, मेहल क्षेत्र में लगभग सभी बड़े विकास कार्य भाजपा शासनकाल में हुए हैं।

उन्होंने कहा कि, हरिपुरधार में कालिज व उपतहसील कार्यालय खोल भाजपा ने यहां विकास की ऐतिहासिक नींव रखी। भाजपाइयों ने बयान में कहा कि, महल क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह इकजुट है तथा विरोधी दलों के कुछ नेता यहां भाजपा में गुटबाजी संबंधी एक अखबार में गलत खबर छपवाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उक्त भाजपाइयों ने कहा है कि, 27 नवंबर 2019 को खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत भलाड़, भलौना व गैहल में करोड़ों रुपए की योजनाओं के लोकार्पण किया है। गत माह उपमंडल संगड़ाह के इस क्षेत्र के बयोग में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व हरिपुरधार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय जनता को समर्पित किया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।

Read Previous

BJP Office संगड़ाह में हर सप्ताह सुनी जाएगी समस्याएं |

Read Next

नवयुवक मंडल सांगना ने आयोजित करवाई खेलकूद प्रतियोगिता |

error: Content is protected !!