News portals सबकी खबर( शिमला)
हिमाचल प्रदेश में अब बसें सुबह पांच से लेकर रात नौ बजे तक चलेंगी। इस नई समयसारिणी के साथ एचआरटीसी ने सभी डिपुओं को शुक्रवार से नए आदेशों के तहत बसों का संचालन करने को कहा है। हालांकि सुबह 15 मिनट सवारियों व चालकों को बस स्टैंड-बस अड्डे तक पहुंचने का समय दिया जाएगा। इतना ही समय शाम को अपने गंतव्य तक देने का फैसला लिया है। इसके तहत बसें सवा पांच बजे रवाना होंगी और पौने नौ बजे बस स्टॉपेज पर खड़ी हो जाएंगी। बहरहाल राज्य में शुक्रवार से एचआरटीसी की बसें अल सुबह से देर शाम तक चलेंगी। परिवहन निगम ने बसों की आवाजाही को लेकर स्टैंडर्ड प्र्रोसिजर ऑॅप्रेटिगं (एसओपी) तैयार कर दी है।
इसके तहत प्रदेश में जनता के लिए सुबह से देर शाम तक बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। जनता की सुविधा के मद्देनजर एचआरटीसी ने समयसारिणी में कुछ बदलाव कर दिया है। हिमाचल में अब तक सुबह सात से शाम सात बजे तक बसों का संचालन किया जा रहा था। अब बसों को 100 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ चलाने की अनुमति प्रदान की गईर् है। प्रदेश में कर्फ्यू की अवधि रात को नौ बजे से सुबह पाचं बजे तक है। कर्फ्यू अवधि के मद्देनजर ही बसों के संचालन की समयसारिणी बनाई गई है। यानी जितने समय में निगम के चालक व परिचालक सहित यात्री स्टॉपेज पर पहुंच सकते हैं। उसी को ध्यान में रखकर सुबह का समय निधार्रित होगा।
वहीं शाम कोे लोग कर्फ्यू समय से पहले अपने घरों तक पहुंच पाएं, इसका भी ध्यान रखा गया है। निगम के प्र्रबंध निदेशक यूनुस ने कहा कि जनता को सुबह पांच बजे से रात को नौ बजे तक बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। बसों की समयसारिणी इस तरह से निर्धारित की जा रही है, ताकि कर्फ्यू का उल्लंघन न हो। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे के बाद चालकों और परिचालकों को अपने गंतव्य से बस तक पहुंचने के लिए 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त समय रहेगा। ऐसी ही व्यवस्था शाम के समय भी रहेगी, ताकि यात्री नौ बजे से पहले अपने घरों तक पहुंच पाएं। हिमाचल प्रदेश में अभी तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बसों का संचालन किया जा रहा था। बसें 60 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ चल रही थीं।
ऐसे में कई स्थानों पर यात्रियों को बसों में जगह न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब ताजा आदेशों के बाद यात्रियों के लिए 100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी निर्धारित की गई है। वहीं बसों के संचालन का समय भी बढ़ा दिया गया है, जो दिक्कतें झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर है।
Recent Comments