Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 10, 2025

महिला दिवस पर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम, सम्मानित की हस्तियां |

News portals-सबकी खबर (शिमला)

नारी माता-बहन है, नारी जग का मूल। नारी चंडी रूप है, नारी कोमल फूल। बिन नारी बनता नहीं सुखी संसार। नारी को सम्मान दो, यह है उसका अधिकार। कुछ इन्हीं शब्दों और कविताओं के साथ रविवार को प्रदेश भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम हुए और महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हालांकि कुछ जगह कोरोना वायरस के खौफ ने कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया, लेकिन जहां आयोजन हुए, वहां नारी शक्ति को सम्मानित और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पीजी कालेज धर्मशाला के आडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।

इस मौके पर बेटियों के जीने की चाह के आधार पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर प्रकाश डाला गया। ऊना में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुए, जहां महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशु, किशोरियों व महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की गीत संगीत व लघु नाटिकाओं के माध्यम से जानकारी दी गई।

Read Previous

होला मोहल्ला पर्व में  पांवटा साहिब में भव्य नगर कीर्तन आयोजित।

Read Next

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित पालमपुर की बेटी को देश सेवा का जुनून, दादा को मानती हैं प्रेरणा |

error: Content is protected !!