Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 21, 2025

सरकारी कोठी खाली न करने पर केंद्र सरकार ने वीरभद्र सिंह से भारी-भरकम जुर्माना मांगा

News portals-सबकी खबर (शिमला)

केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भारी-भरकम जुर्माना मांगा है। दिल्ली की सरकारी कोठी को वक्त पर खाली न करने के आरोप में जिस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भारी-भरकम जुर्माना मांगा है।  पर वीरभद्र सिंह ने सरकार को कहा है कि वह इस कोठी को वर्ष 2017 में खाली कर चुके हैं।

दिल्ली में वीरभद्र सिंह को यह कोठी केंद्रीय मंत्री रहते हुए मिली थी। सरकार बदलने के बाद वीरभद्र सिंह इसे तत्काल खाली नहीं कर पाए थे। उसके बाद वीरभद्र सिंह ने इसे वर्ष 2017 में खाली भी कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार को अब जाकर इस पर जुर्माना राशि वसूल करने की याद आई है।


सूत्रों के अनुसार इस बारे में हाल ही में वीरभद्र सिंह को एक ताजा नोटिस मिला है। इसमें उन्हें यह जुर्माना राशि भरने को कहा गया है। इस पर वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की है कि चूंकि यह कोठी उन्हें केंद्रीय मंत्री की हैसियत से मिली थी, जिसे उन्होंने खाली कर दिया था। ऐसे में जुर्माना राशि के बारे में खुद ही सरकार जाने, वही इस संबंध में केंद्र से संवाद करे।

 

Read Previous

तीज उत्सव पर डबरोग में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Read Next

हिमाचल सरकार 10 जिलों में जीवनधारा मोबाइल हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर योजना करने जा रही शुरू

error: Content is protected !!