Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

April 9, 2025

मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव में यमुना आरती में लेंगे भाग, द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का करेंगे शुभारम्भ

News portals- सबकी खबर (पांवटा साहिब) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान यमुना घाट पर 10 हजार दीपों के प्रज्वलन के साथ यमुना आरती में भाग लेगें।


सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री यमुना शरद महोत्सव के दौरान नगर परिषद मैदान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेगें तथा इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की 1100 महिलाओं द्वारा ’बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ कार्यक्रम पर आधारित सामूहिक नाटी के आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पांवटा साहिब में वन विहार पार्क का लोकार्पण करेंगे तथा नगर परिषद पांवटा साहिब में बनने वाले 13 पार्क का शिलान्यास तथा गंदा नाला के सौन्दर्यकरण व बास्केट बाॅल मैदान की आधारशिला रखेगें।

Read Previous

ऊर्जा मंत्री आज होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Read Next

सरकार बचाएगी करोडो का बजट , मेधावी छात्रो को लैपटॉप की जगह दिए जायेगे स्मार्ट फ़ोन

Most Popular

error: Content is protected !!